India will play their last match of England tour, starts from 7th of September. After ODI, Indian Team has already lost test Series. England is leading the test series by 3-1. Fifth Test match will be played on kennington Oval. This match is ver crucial For both the teams as India Will fight for their Pride. Whereas, Alastair Cook will play their last match at Oval. #IndiavsEngland5thtest, #Teamindia, #England
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड की टीम पहले ही जीत चुकी है. साउथहैम्पटन में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 60 रनों से हराया था. सीरीज में इस समय इंग्लैंड ने 3-1 की बढ़त बना चुकी है. ये लगातार तीसरा मौका है जब टीम इंडिया इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हारी है. खैर, पांचवें टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली नंबर वन टीम की साख बचाने के लिए उतरेंगे. वैसे, भी सीरीज हारने के बाद कोहली एंड कंपनी को पहले ही लताड़ा जा चुका है. ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि कम से कम ओवल में जीत दर्ज कर इंग्लैंड दौरे को समाप्त करे.